बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर दिल्ली की अदालत में नौ अगस्त से शुरू होगी बहस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर तय किए जाने वाले आरोपों पर नौ अगस्त से सुनवाई शुरू करेगी। सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता राजीव मोहन ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल को बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदान किए गए आरोप-पत्र समेत अन्य दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: अब लाइन में लगने का झंझट खत्म, रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को Delhi Metro ने दी खुशखबरी

न्यायाधीश ने 28 जुलाई को सिंह को उस दिन व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी थी, जब उनके वकील ने कहा था कि सिंह अदालत के समक्ष पेश नहीं हो सकते, क्योंकि वह सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में व्यस्त हैं। मेट्रोपॉलिटन अदालत ने 20 जुलाई को सिंह और तोमर को विभिन्न शर्तों के साथ 25-25 हजार रुपये के निजी बॉण्ड पर जमानत दे दी थी। इन शर्तों में यह शर्त भी शामिल है कि वे अदालत की पूर्वानुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते और गवाहों को कोई प्रलोभन नहीं दे सकते। दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 15 जून को आरोप-पत्र दायर किया था।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे