Kejriwal की जमानत पर चल रही थी बहस, फिर अचानक हुआ खालिस्तानी अमृतपाल सिंह का जिक्र, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ

By अभिनय आकाश | May 10, 2024

दिल्ली शराब नीति मामले में 21 मार्च से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने केजरीवाल को जमानत दी है। केजरीवाल के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि रिजल्ट तो 4 जून को आएगा। उन्होंने एक तरह से जमानत को आगे बढ़वाने की कोशिश की। जिस पर जज ने कहा कि कैंपेनिंग तो 48 घंटे पहले ही बंद हो जाती है। जब जमानत की बातें तय हो गई तब ईडी की तरफ से कहा गया कि इसमें कुछ शर्तें तो होनी चाहिए। उसमें एक शर्त ये थी कि केजरीवाल जितने दिन भी जमानत पर बाहर रहेंगे उसमें वो केस के मामले में कुछ बोलेंगे नहीं। जिस पर जज ने कहा कि संजय सिंह के मामले की तरह आप इसमें भी शर्तें ट्रायल कोर्ट से तय करवा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, केजरीवाल को बेल मिलने पर जानें किसने क्या कहा?

कोर्ट में एसजी मेहता ने इसी तर्क को आगे बढ़ाया। अमृतपाल ने भी पंजाब हरियाणा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एसजी मेहता ने कहा कि अब तो हमारे पास अमृतपाल भी आ गया है। इसी तरह से चलता रहेगा। जिस पर जस्टिस संजीव खन्ना की तरफ से कहा गया कि वो मामला बिल्कुल अलग है और ये अलग है। आपको बता दें कि कोर्ट की तरफ से पहले भी कहा जा चुका है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल और वो कोई आदतन अपराधी या आतंकवादी नहीं हैं। कोर्ट ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जमानत दे दी। 

प्रमुख खबरें

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर