इन उपायों को नियमित करने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति

By ऋषि तिवारी | Feb 04, 2020

हर व्यक्ति जब प्रात: काल सवेरे उठता है तो यही कामना करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि हे ईश्वर हमें सफलता प्रदान करें, हमारा दिन अच्छा बीते, अच्छी नौकरी लगवा दें या जल्द से जल्द धनवान बना दें। हर इंसान सफल होने के लिए भरपूर प्रयास भी करता है परंतु जैसे-जैसे दिन ढलता है यदि इंसान के हिसाब से दिन में कार्य नहीं होता तो वह निराश हो जाता है और अपने आपको कोसने लगता है। और ऐसे ही मायूस होकर अपने कार्य को पूरा करने के लिए कर्ज का सहारा लेता है, क्योंकि आपने अगर जन्म लिया है तो जरूरतें तो होंगी ही। जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना एक स्वभाविक कार्य है। लेकिन कर्ज़ एक ऐसा बोझ है जिसमें इंसान दबता चला जाता है और कर्ज को उतारने के लिए दोबारा कर्ज लेता है। कर्ज समय पर न चुकाने के कारण वह ना चाहते हुए भी दोबारा कर्ज कर लेता है। कर्ज की किश्त महीने की इनकम और खर्चों से ज्यादा होती है और ये प्रक्रिया चलती रहती है और कयी बार इंसान इससे डिप्रेशन में भी चला जाता है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में दिया था गीता का उपदेश

हर व्यक्ति को उसकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलता है तो निराश होना स्वभाविक है तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जो कर्ज से हमें छुटकारा दिला सकते हैं। हम अक्सर कहते हैं कि हम बहुत मेहनत करते हैं कभी कोई पाप नहीं करते हैं और किसी का बुरा भी नहीं करते फिर भी हमारा काम अच्छा नहीं होता ऐसा इसलिए भी होता है की हमारे ग्रह नक्षत्रों का भी असर हम पर पड़ता है। लेकिन अगर आप अच्छे कर्म करते हैं तो ग्रह नक्षत्रों का अनुकूल प्रभाव आप पर जरूर पड़ेगा। लेकिन कर्म के साथ साथ हमें अपने धार्मिक अनुष्ठानों पर भी काम करना चाहिए। 

 

तो आइये कुछ ऐसे उपाय करते हैं जो हमें कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं।

 

- ऐसी मान्यता है कि हर व्यक्ति का भाग्य उसकी हाथों की रेखाओं में होता है और हाथों की रेखाएं कर्म के अनुसार बनती बिगड़ती हैं इसलिए हमेशा पुण्य कार्य करें क्योंकि हाथों की रेखाओं में ही आपकी किस्मत लिखी होती है।

- प्रातः काल उठकर सबसे पहले अपने हाथों की लकीरों को चूमकर अपने चेहरे पर फेरना चाहिए इससे बिगड़ी तकदीर बनती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

- आप जिस देवी या देवता को अपना ईष्ट मानते हैं उसका नाम प्रात: काल अपनी हथेली पर दाहिने हाथ की उंगली से लिखने पर बिगड़ा हुआ काम बनने लगता है और आसानी से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

- इंसान हो या कोई जानवर सबको आजादी की ख्वाहिश होती है इसलिए आप अपने कर्ज को खत्म करने के लिए पिंजरे में कैद किसी जीव- जन्तु या पक्षी को खरीदकर उसे पिंजरे से आजाद करें ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति जल्दी मिलेगी।

- प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को तेल और पीला सिंदूर का टीका लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है और मन शांत होता है।

- रात को सोते समय अपने बेडरूम में दो टिक्की कपूर की घी में डूबा कर जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

- सरसों का तेल या तिल का तेल का दिया जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है जिससे काम करने की इच्छा प्रबल होती है और धीरे धीरे करके आपका सारा कर्ज उतरता जाता है।

- पशुओं को उनकी पसंद का खाना खिलाने और पक्षियों को दाने खिलाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है और रुके हुए काम बनते हैं।

- बंदरों को गुड़-चना और केला खिलाना चाहिए, गाय को रोटी खिलाना, काली गाय को आटे की लोई में गुड़ और चना दाल खिलाने आदि से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

- यदि आप किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं जैसे नौकरी के लिए, इंटरव्यू के लिए आदि तो पहले दाहिने पैर में चप्पल पहने फिर बाएं पैर में।

- घर से निकलते समय पहले बाहर बायाँ पैर निकालें फिर दायाँ पैर, ऐसा करने से सफलता पाने के चांस बढ़ जाते हैं और आसानी से कर्ज मुक्त हुआ जा सकता है।

- घर के मुख्य दरवाजे के पास घर के अंदर उड़ते हुए हनुमान जी का फोटो लगाने से हनुमान जी सभी परेशानियों को लेकर घर के बाहर चले जाते हैं।

- अपने घर का इशान कोण हमेशा साफ रखें इससे कर्ज मुक्ति जल्दी मिलती है।

- यदि आपको कर्ज लेना है तो आप बुधवार को दूसरे व्यक्ति से लें और मंगलवार को किसी भी व्यक्ति को उधार नहीं दें अगर आपने मंगलवार को कर्ज दिया तो हो सकता है की आपको भी कर्ज लेना पड़ जाए।

- विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को प्रतिदिन मोदक का भोग लगाकर लक्ष्मी जी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है।

- रविवार और मंगलवार को लाल मसूर की दाल अवश्य किसी गरीब को दान करें।

- शंकर जी के मंदिर जाकर तीन केले लेकर चढ़ाये और 11 या 21 बार ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाए नमः का जाप करें।

 

- ऋषि तिवारी

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana