झारखंड के दुमका में 17 साल की लड़की का सिर कटा शव मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

झारखंड के दुमका जिले में 17 साल की लड़की का सिर कटा शव मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृत लड़की सरियाहाट थाना क्षेत्र के दिघी गांव की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को लड़की का सिर धड़ से थोड़ी दूरी पर पाया गया। सरियाहाट पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा, हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। हो सकता है कि इस वारदात को उन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया हो जो पीड़िता के बहुत करीबी थे। पोस्टमार्टम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने चार नवंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दो युवकों पर अपनी बेटी को कथित तौर पर भगाने का आरोप लगाया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

संशोधन साझा समझ को दर्शाते हैं, India-US ट्रेड डील पर विदेश मंत्रालय ने साफ की तस्वीर

Adani Power Steps Into Nuclear Energy | परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अदाणी समूह की एंट्री! अदाणी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड का गठन, जानें मास्टर प्लान

Parbhani में UBT का मुस्लिम मेयर, BJP का हमला- क्या Uddhav Thackeray औरंगजेब का एजेंडा चला रहे?

Assam में Indian Air Force का शक्ति प्रदर्शन, Moran हाईवे बना Runway, PM Modi करेंगे उद्घाटन