दिसंबर महीने में इन 4 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल?

By प्रिया मिश्रा | Nov 20, 2021

दिसंबर महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। अगले महीने 5 दिसंबर को षमंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं 10 दिसंबर को बुध ग्रह का गोचर धनु राशि में होगा और 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश होगा। शुक्र ग्रह  8 दिसंबर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य 16 दिसंबर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस गोचर से कई राशि वालों को लाभ प्राप्त होंगे।  ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ भाग्यशाली राशियों को दिसंबर माह में माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। विशेष रूप से चार राशियों को इस माह में खुशियां और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दौरान इन चार राशि वालों को हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिसंबर में किन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

मेष राशि वालों के लिए दिसंबर माह बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस महीना आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको लाभ होगा। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा।

कर्क राशि 

दिसंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस महीने आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके लिए धनलाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपके कार्य सिद्ध होंगे और आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। इस महीने सरकारी कामों में लाभ हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अच्छा नहीं माना जाता है इन 5 चीज़ों का गिरना, जीवन में आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। 


सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह खुशियों से भरा रहेगा। इस महीने सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस महीने आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हालाँकि, इससे आपकी जिम्मेदारियाँ और काम का बोझ भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। दिसंबर महीने में सिंह राशि वालों के लिए वाहन सुख का योग है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा