जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद लिया जाएगा फैसला

By अनुराग गुप्ता | May 05, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। परिसीमन आयोग ने गुरुवार को अपने अंतिम आदेश में कश्मीर में विधानसभा सीट की संख्या 47 जबकि जम्मू में 43 रखने की अनुशंसा की है। अंतिम आदेश के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें होंगी। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव के संबंध में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि पहली बार जम्मू-कश्मीर में 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रखी गई हैं, इसमें से 3 सीटें कश्मीर क्षेत्र के लिए हैं और 6 सीटें जम्मू क्षेत्र के लिए हैं। आपको बता दें कि परिसीमन का पूरा होने के बाद अब कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बदल जाएगा जम्मू-कश्मीर का पॉलिटिकल मैप, परिसीमन आयोग ने जारी की अंतिम रिपोर्ट, जानें कहां बढ़ीं कितनी सीटें  

इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग चुनाव कराने के लिए अपनी प्रक्रिया का पालन करता है और परिसीमन प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह