चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला, J&K में कोविड-19 के 561 नए मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। वहीं, केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 561 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,34,015 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,012 पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में अभी 4,483 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,27,520 लोग ठीक हो चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण