घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और ताजा विदेशी पूंजी निकासी के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.98 अंक गिरकर 81,967.18 अंक पर आ गया।

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 688.69 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा