दिल्ली में एक मकान में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला, पत्नी पर हत्या का संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2024

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव उसके किराए के मकान से बरामद हुआ। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि सचिन नाम के व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी काव्या ने की है, जो लापता है।

सूचना मिलने पर पुलिस डाबरी इलाके के चाणक्य प्लेस-2 पहुंची जहां एक मकान में सचिन का सड़ा-गला शव मिला। उन्होंने बताया कि अपराध और फोरेंसिक दल जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि काव्या ने घरेलू हिंसा के चलते17 और 18 अगस्त की मध्य रात्रि को सचिन को मार डाला। उन्होंने बताया कि काव्या लापता है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया