दीपक हुड्डा के शानदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात जाएंट्स को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

बेंगलुरु, दीपक हुड्डा के सुपर 10 (11 अंक) के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में सोमवार का यहां गुजरात जाएंट्स को 36-31 से हराया। हुड्डा को टीम के रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों संदीप धुल (चार अंक) के साथ दीपक सिंह और विशाल (तीन-तीन अंक) से अच्छा साथ मिला।

गुजरात की टीम मैच के आखिरी क्षणों में स्कोर को बराबर करने के करीब पहुंच गयी थी लेकिन जयपुर की टीम आखिर तक बढ़त बनाए रखने में सफल रही। गुजरात के लिए राकेश नरवाल ने सबसे ज्यादा आठ अंक बनाए जबकि डिफेंडर प्रवेश भैंसवाल ने चार अंकों का योगदान दिया।

प्रमुख खबरें

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज

Ayodhya Deepotsav में सजेगी विशेष प्रदर्शनी, दिखेगा Ram Mandir का 500 साल का सफर

Bijapur में सुरक्षाबलों ने बरामद किए Maoists के 711 BGL शेल्स