Deepender Hooda बोले- Sajjan Kumar को रोल मॉडल नहीं कहा, राजनीति करने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

सज्जन कुमार को कथित तौर पर ‘रोल मॉडल’ बताये जाने को लेकर आलोचना का सामना कर रहे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को कहा कि उन्होंने कभी ‘‘रोल मॉडल’’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और न ही उनकी ऐसी कोई भावना थी। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कांग्रेस के सांसद रह चुके सज्जन कुमार का बृहस्पतिवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने इसे ‘‘देश के राजनीतिक परिदृश्य के लिए क्षति’’ बताया था।

जब पत्रकारों ने दीपेंद्र हुड्डा से पूछा कि क्या उन्होंने कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताया था, तो रोहतक के सांसद ने कहा, ‘‘मैंने इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया और न ही मेरी ऐसी कोई भावना थी।’’ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘जो लोग भाईचारे की भावना को कमजोर करके राजनीति करना चाहते हैं, वे ये शब्द मेरे मुंह में डाल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रहा है।’’ दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘जहां तक ​​सिख समुदाय की बात है, लोग जानते हैं कि हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और हर तरह से उनका समर्थन किया है। सिखों के साथ हमारा सदियों पुराना भाईचारे का रिश्ता है; हमारा परिवार सुख-दुख में उनके साथ जुड़ा रहा है और हर संघर्ष में हम उनके साथ खड़े रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kishore Kumar का अद्भुत करिशमा! एक सांस में गाया था यह Iconic Song, 56 साल से अमर

CRPF Jawan की Bihar के Rohtas में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 लोग घायल

Dhar Road Accident: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Amazon की God Of War सीरीज में Kratos का मुख्य रोल निभाएंगे Dave Bautista