पहली मुलाकात में दीपिका ने रणवीर सिंह को नहीं दिया था भाव, फिर आये संजय...

By रेनू तिवारी | Nov 14, 2019

इश्क, जो तूफानी दुनिया से बगावत कर जाए वो इश्क, भरे दरबार में जो दुनिया से लड़ जाये वो इश्क, जो महबूब को देखे तो खुदा को भूल जाए वो इश्क... बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं... 

जब आप प्रसिद्ध हों, अपनी ख़ूबसूरती के चरम पर हों। बॉलीवुड में आपका डंका बजता हो, ऐसे मुक़ाम पर शादी का फ़ैसला बताता है, ये रिश्ता कितना अनमोल है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने करियर के सबसे पीक समय पर शादी करके साथ रहने का फैसला लिया। 14 नवंबर 2018 को दोनों ने शादी के बंधन में बंध गये। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की सेरेमनी इटली के लेक कोमो में हुई थी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई-बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया गया था जिसमें दोनों अलग अलग अंदाज में नजर आये थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न सिर्फ़ बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीता, बल्कि पर्दे के पीछे भी दोनों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। हम सभी कपल के ऑन स्क्रीन लव से वाकिफ़ हैं, लेकिन क्या आप इनकी ये प्यारी से प्रेम कहानी जानते हैं। आखिर कैसे शुरू हुई थी दीपिका और रणवीर के मोहब्बत की दांस्ता। चलिये आज आपको बताते हैं पर्दे के पीछे की ये हंसी प्रेम कहानी।

हाल ही में आयोजित हुए इंवेट के दौरान रणवीर ने अपनी और दीपिका की मुलाकात के बारे में बात करते हुए बताया, उस दिन मेरा बर्थडे था और मैं अपने परिवार के साथ खान खाने के लिए बाहर गया था। दीपिका भी वहां आई हुई थी, उस दिन उन्होंने सुंदर सा गाउन पहना था जिसमें वो बेहद ख़ूबसूरत लग रही थी। मैंने दीपिका की ओर इशारा करते हुए धीरे से अपने पैरेंट्स के कान में कहा, वो देखो दीपिका पादुकोण। इसके बाद मम्मी-पापा ने मुझसे पूछा कि क्या तुम उसे Hi कहोगे, मेरा जवाब हां था।

इसके बाद जैसे ही दीपिका अपनी दोस्त के साथ वहां से निकलने लगीं, मैं उन्हें Hi करने के लिए आगे बढ़ा। पर उस समय रणवीर ने कुछ ऐसा खा लिया था कि उनके चेहरा ख़राब हो गया और पूरे फ़ेस पर दाने-दाने हो गये थे। रणबीर के मुताबिक, वो पहली मीटिंग में दीपिका पर कोई ख़ास जादू नहीं चला पाये। वहीं दूसरी ओर रणवीर के ज़हन में सिर्फ़ दीपिका और दीपिका थी।

किस्मत को भी शायद यही मंजूर था। इसीलिए दोनों को संजय लीला द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'रामलीला' में साथ काम करने का मौका मिला। बॉक्स ऑफ़िस पर दोनों की जोड़ी ने ख़ूब कमाल किया और यहीं से शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी. इसके बाद दोनों अकसर साथ नज़र आने लगे, दोनों ने कभी खुलकर मीडिया के सामने प्यार का इज़हार नहीं किया, लेकिन हां मोहब्बत से इंकार भी नहीं किया। हमारी तरफ़ से इस प्यारे से कपल को नये पड़ाव के लिए बधाई।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील