रणबीर कपूर को कॉन्डम गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर, ये थी वजह

By रेनू तिवारी | Dec 21, 2021

कौन कहता है कि एक्स दोस्त नहीं रह सकते? दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर रिलेशनशिप टूटने के बाद भी दोस्त बनने का एक आदर्श उदाहरण हैं। भले ही वे अब एक रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन  रणबीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस आज भी पसंद करते हैं। एक बदसूरत ब्रेक-अप के बावजूद, रणबीर और दीपिका ने कोई अति नहीं की उन्होंने अपने रिश्ते की खट्टास को भुलाकर दोस्ती का रिश्ता कायम किया। जब दोनों का रिश्ता टूटा था तब चीजें इतनी आसान नहीं थी। दोनों को अकसर एक दूसरे को अवॉइड करते हुए देखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: सना खान पति के साथ जा रही हैं मक्का मदीना, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं तारीफ

रणबीर कपूर ने एक इंडरव्यू के दौरान कहा था कि दीपिका पादुकोण काफी मीन गर्ल हैं। करण जौहर के शो में रणबीर ने दीपिका के लिए मीन होने वाली बात कही थी। इसके बाद जब करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर आयी तब उन्होंने कहा था कि वह रणबीर कपूर को कॉन्डम गिफ्ट करना चाहती हैं। इस बात पर सोनम कपूर ने भी दीपिका को सपोर्ट करते हुए हां में हां मिलाई।

आपको बता दें कि सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को फिल्म सावरिया की शूटिंग के दौरान डेट किया था हांलाकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और फिल्म के रिलीज होने के बाद खत्म हो गया। 

प्रमुख खबरें

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार