दीपिका पादुकोण ने मोनोकिनी पहन अंडर वाटर करवाया बोल्ड फटोशूट, ट्रोलर्स बोले 'टॉयलेट में बैठी है क्या?'

By प्रिया मिश्रा | Feb 19, 2022

बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में शुमार दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग और दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 64 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। दीपिका आए इन अपनी लेटेस्ट फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट करते ही लाखों लाइक्स मिल जाते हैं। दीपिका ने हाल ही में अंडर वाटर बोल्ड फोटोशूट कराया हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर मोनोकिनी में अंडरवाटर फोटोज़ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद हॉट लग रही हैं।  

इसे भी पढ़ें: 'अंगूरी भाभी' ने पार कर दी बोल्डनेस की हदें! इस वेब सीरीज में दिए एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स

दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आग की तरह फैल गई हैं। इसे 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इसपर दस हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। इन तस्वीरों पर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैंl दीपिका के फैंस को उनका ये बोल्ड अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका को इन फोटो के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ट्रोलर ने लिखा है, 'लगता है कमोड पर बैठकर आ नहीं पाई थी, पानी में बैठ गईl' वहीं एक ने कमेंट किया है, 'टॉयलेट में बैठी है क्या?' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'पूल गंदा मत करो यार, रूम में बाथरूम है नाl' 

इसे भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने लेपर्ड प्रिंट गाउन में करवाया बोल्ड फोटोशूट, इतनी हॉट फोटोज़ देखकर छूटे फैंस के पसीने

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'गहराइयाँ' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएँ मिली हैं। दीपिका जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' मूवी में नज़र आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में, प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट-के' में और ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में भी नजर आने वाली हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना

बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात