लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह!

By रेनू तिवारी | Apr 12, 2019

इस बार लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड बढ-चढ़ कर भाग ले रहा हैं। बॉलीवुड के कई सितारें खुल कर पार्टी और विचारधाराओं को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह सहित कई फिल्ममेकर और एक्टर्स ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात मुलाकात की थी। इस सभी को मोदी सरकार का सपोर्टर कहा जा रहा था। अब देश में लोकसभा चुनाव का मौका चल रहा हैं ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है जो जल्द शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रणवीर- दीपिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: डॉन 3 से शाहरुख खान का पत्ता साफ करने वालें हैं रणवीर सिंह!

सोशल मीडिया पर जो कुछ ट्रेंड हो रहा हो वो जरूरी नहींल है कि सच ही हो इसी लिए इस फोटो की सच्चाई की पड़ताल प्रभासाक्षी ने की... दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ता और केसरिया दुपट्टा ओढ़ रखा है और हाथों को जोड़ रखा हैं। केसरिया दुपट्टे पर लिखा हैं वोट फॉर बीजेपी नरेंद्र मोदी। कैप्शन में लिखा है- कमल का बटन दबाकर देश की तरक्की में भागीदार बनें।

 

अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लोग ये मान रहे हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीजेपी के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। लेकिन आप की जानकारी के लिए ये बता दें ये फोटों पूरी तरह से फर्जी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर के साख छेड़छाड़ की गई हैं। 'दीपवीर' की तस्वीर को फोटोशॉप्ड किया गया। सफेद कुर्ता और केसरिया दुपट्टा ओढ़े  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये तस्वीर उनकी शादी के दौरान की हैं जब ये कपल मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए गए था। तब दोनों साथ में इसी लुक में नजर आए थे।अब छेड़छाड़ करने वाले ने भगवा रंग के दुपट्टे का फायदा उठाते हुए दीपिका और रणवीर को बीजेपी का प्रचारक बना दिया। 

 

प्रमुख खबरें

आर्थिक क्षेत्र में नित नए विश्व रिकार्ड बनाता भारत

Mumbai : मतदान के दिन मेट्रो की दो लाइन पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट

Vande Bharat Metro: जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, जानें रूट, स्पीड, साइज से जुड़ी पूरी जानकारी

Heeramandi Review: लंबे-लंबे और थोड़े बोरिंग एपिसोड, लेकिन संजय लीला भंसाली का मायावी संसार करेगा प्रभावित