Bikini के बाद FIFA Closing Ceremony लुक को लेकर ट्रोल हुईं Deepika Padukone, लोगों ने स्टाइलिस्ट को भी जमकर लगाई लताड़

By एकता | Dec 19, 2022

पठान की स्टारकास्ट विवादों के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) फाइनल में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फीफा के समापन समारोह में इसकी चमचमाती गोल्डन ट्रॉफी से पर्दा उठाया। इसी के साथ अभिनेत्री ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं। दीपिका ने इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया। लेकिन बावजूद इसके लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल करने का एक और मौका ढूंढ लिया है। फीफा के समापन समारोह में दीपिका द्वारा पहनी गई ड्रेस लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है, जिसकी वजह से यूजर्स अभिनेत्री को तो ट्रोल कर रहे हैं साथ ही उनकी डिज़ाइनर की भी जमकर आलोचना की जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

इसे भी पढ़ें: Social Media Trolling । बच्चों के धर्म पर सवाल और Rest In Fridge कहने पर भड़की Devoleena, Trollers को जमकर लगाई लताड़

सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री की आलोचना करते हुए कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'दीपिका पादुकोण यहाँ क्यों ढकी हुई हैं?? कोई कंजूसी वाले कपड़े नहीं हैं और नेकलाइन नहीं है क्योंकि यह कतर है??' एक अन्य ने लिखा, 'जिसने भी दीपिका के लिए ये ऑउटफिट चूज किया है जो उनसे जरूर नफरत करता है।' एक यूजर ने ट्वीट किया, 'दीपिका पादुकोण को वास्तव में अपने स्टाइलिस्ट को हटाने की जरूरत है!!!'

प्रमुख खबरें

गर्मी में बाइक पार्क करने का सही तरीका, सालों तक बनी रहेगी नई जैसी चमक

ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिका और ईरान की बैठक कल दोहा में होगी; कहा कि तेहरान ने इसके लिए अनुरोध किया था

Caller ID Spoofing का जाल: +91 नंबर देखकर भरोसा किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Asian Youth Championship: Team India का दमदार प्रदर्शन, Medal पक्का कर World Championship में बनाई जगह