By निधि अविनाश | Feb 19, 2022
ओटीटी फिल्म गहराइयां फिल्म इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के इंटीमेट सीन्स ने आग लगा कर रख दी है। कुछ लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे है वहीं हेटर्स इंटीमेट सीन्स को लेकर दीपिका और सिद्धांत को ट्रोल भी कर रहे है। लोगों मजाक बनाते हुए कह रहे है कि, ऐसे सीन करने से पहले रणवीर सिंह की परमिशन लेनी चाहिए थी। ट्रोलिंग को जवाब देते हुए सिद्धांत ने कहा कि, उन्हें ऐसे कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं और साथ ही कहा कि, हम प्रोफेशनल्स हैं, हमें सब पता होता हैं। मुझे याद है जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो रणवीर भी कुछ दिनों के लिए गोवा आए थे।