विश्व तीरंदाजी में अपनी छाप छोड़ने वाली दीपिका तीरंदाज अतनु दास के साथ परिणय सूत्र में बंधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की विश्व विजेता तीरंदाज 26 वर्षीया दीपिका कुमारी मंगलवार कोलकाता के रहने वाले 28 वर्षीय प्रसिद्ध तीरंदाज अतनु दास से यहां वैवाहिक बंधन में बध गयीं। दोनों विश्वस्तरीय भारतीय तीरंदाजों का विवाह यहां मोरहाबादी इलाके में वृंदावन विवाह घर में पारंपरिक ढंग से संपन्न हुआ जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अनेक प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यहां अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित वृंदावन विवाह घर में आयोजित विवाह समारोह में वर- वधु को शादी की बधाई व सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व दोनों का पिछले वर्ष 11 दिसंबर को यहां सगाई हुई थी। दीपिका यहां रातू रोड इलाके की रहने वाली हैं और एक आटो चालक की पुत्री हैं। उन्होंने गरीबी से ऊपर उठकर पिछले कुछ वर्षों में दुनिया की अनेक स्पर्धाएं अपने नाम की हैं।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार