पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर एच डी देवेगौड़ा ने जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

बेंगलुरू। जनता दल (एस) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन​​ सिंह के स्वास्थ्य के प्रति गहरी चिंता जतायी और कहा कि संकट के इस दौर में देश को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है। जून 1996 से अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रह चुके देवेगौड़ा ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के प्रति मुझे गहरी चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। संकट के मौजूदा दौर में हमारे देश को उनके मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती सिंह की हालत स्थिर है। 87 साल के कांग्रेस नेता को बेचैनी ​की शिकायत के बाद रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस की राज्य इकाई के विभिन्न नेताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता ​सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराये जाने की खबरें हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता में हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं एक अरब से अधिक भारतीयों के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिये प्रार्थना करता हूं।

प्रमुख खबरें

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

अब हमला किया तो परमाणु बम...ईरान की अमेरिका को खुली धमकी