पाकिस्तान की हार से बहुत आहत हुए, इसलिये मैंने संन्यास लेने का फैसला किया: असगर अफगान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

अबुधाबी। पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा कि उन्होंने मौजूदा टी20 विश्व कप के बीच में ही संन्यास लेने का फैसला इसलिये किया क्योंकि उन्हें और उनके साथी खिलाड़ियों को पिछले मैच में पाकिस्तान से मिली हार से काफी दुख हुआ था। अफगानिस्तान को सुपर 12 चरण के पिछले मैच में पाकिस्तान से पांच विकेट से हार मिली थी जिसमें आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup : अफगानिस्तान के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी, नामीबिया को 62 रन से हराया

अफगान ने रविवार को नामीबिया के खिलाफ 23 गेंद में 31 रन बनाये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं को मौका देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि इसके लिये यह अच्छा मौका है। काफी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि अभी क्यों लेकिन यह ऐसी चीज है जिसका मैं जवाब नहीं दे सकता। ’’ आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने अफगान को शानदार करियर के लिये बधाई दी जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है। अफगानिस्तान ने आईसीसी के जिन सात बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया है, उन सभी में यह बल्लेबाज टीम का हिस्सा रहा है।

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने कहा, ‘‘असगर खेल का शानदार दूत रहा है और उसने अफगानिस्तान के विश्व क्रिकेट में आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभायी है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी की ओर से मैं उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनायें देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह आने वाले दिनों में खेल से जुड़े रहेंगे। ’’ अफगान ने 2018 में भारत के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी की थी। अफगानिस्तान की टीम तीन नवंबर को भारत से भिड़ेगी और फिर सात नवंबर को न्यूजीलैंड के सामने होगी।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश