विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन से गहरा दुख हुआ: माझी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि वह अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत से बेहद दुखी हैं। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंदन जाने वाले उसके विमान में सवार 241 लोग मारे गए।

माझी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है और राष्ट्र एक ऐसे राजनेता के लिए शोक मना रहा है, जिनके सौम्य स्वभाव और सार्वजनिक जीवन में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में मारे गए 68 वर्षीय रूपाणी अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे। माझी ने कहा, ‘‘महाप्रभु जगन्नाथ इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।’’ रूपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश