दीप्ति शर्मा का बयान, कहा- 'महज औपचारिकता का मुकाबला नहीं, हम इससे सीखने की कोशिश करेंगे'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

भारतीय महिला टीम की सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय मुकाबले को भारत महज औपचारिकता का मैच नहीं मानेगा बल्कि टीम पिछले मैचों की बढ़त को मजबूत करना चाहेगी।

इस ऑफ स्पिनर ने पहले मैच में अपने ऑलराउंड कौशल का प्रदर्शन किया था करते हुए महत्वपूर्ण 37 रन बनाए थे जिससे टीम पांच विकेट पर 99 रन की मुश्किल स्थिति से उबरने में सफल रही। उन्होंने इसके बाद मैच में दो विकेट भी चटकाए। दीप्ति ने कहा, ‘‘मुझे दबाव की स्थिति का सामना करना पसंद है। मेरी सोच बहुत स्पष्ट है। मैं हमेशा टीम को जीत दिलाना चाहती हूं या टीम को जीत की स्थिति में पहुंचाना चाहती हूं, फिर चाहे वह मेरी बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी।”

दोनों मैचों में भारत के शीर्ष क्रम ने धीमी शुरुआत की जिसके बाद बीच के ओवरों और अंतिम ओवरों में टीम ने तेजी से रन जुटाए। दीप्ति ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने श्रृंखला में अच्छा अनुकूलन कौशल दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘सलामी बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुसार खेलीं। शुरुआती ओवरों में गेंद थोड़ी घूम रही थी और उन्होंने इसे ध्यान में रखकर खेला। उन्होंने अच्छी तरह से अनुकूलन किया।’’

दीप्ति ने कहा, ‘‘10 से 12 ओवर के बाद हमने कुछ अच्छी साझेदारियां बनाईं। उन्होंने रन बनाने के हर अवसर का फायदा उठाया और यह हमारे लिए सकारात्मक है - जिस तरह से हमने बाद में इसका फायदा उठाया।’’ दीप्ति ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपने क्षेत्ररक्षण को सुधारने पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक क्षेत्ररक्षण इकाई के रूप में सुधार किया है। आप पूजा (शतक जड़ने वाली मारिजेन कैप को आउट करने के लिए वस्त्राकर का कैच) द्वारा लिया गया शानदार कैच देख सकते हैं। इससे (दूसरे वनडे में) हमारी लय बदल गई और हम एक इकाई के तौर पर अपने क्षेत्ररक्षण पर और काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US Open 2024: चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे Yuki Bhambri, पहले दौर में हार के बाद Asian Games पर है नजर

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा