भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने PM शहबाज को ठहराया दोषी, कहा-टीम की गलती नहीं, हुकूमत ही मनहूस है

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

दबाव के हालात में हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने दुबई में एशिया कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस्लामाबाद के पूर्व संघीय मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने क्रिकेट मैच हारने के लिए शाहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया है। पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि दुबई में मैच हारना टीम की गलती नहीं है, लेकिन वर्तमान सरकार "मनहूस" (दुर्भाग्यपूर्ण) है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, सब्जियों की बढ़ी कीमतें, भारत से कर सकता है टमाटर और प्याज का आयात

लेकिन इन सब से हटकर इमरान सरकार के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि इसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कोई गलती नहीं है। इस हार की जिम्मेदार पाकिस्तान की सरकार है। वो मनहूस है। यही वजह है कि पाकिस्तान टीम को हार झेलनी पड़ी है। फवाद चौझरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि'यह टीम की गलती नहीं है, इंपोर्टेड हुकूमत ही मनहूस है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार