रक्षा संपदा कार्यालय ने दिल्ली हवाई अड्डे के पास दो एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2025

दिल्ली क्षेत्र के रक्षा संपदा कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1डी के पास दो एकड़ महत्वपूर्ण रक्षा भूमि से अवैध कब्जे को हटाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

कालिया ने कहा कि इस अभियान के तहत अनधिकृत पार्किंग क्षेत्रों को हटाया गया, वाहनों को जब्त किया गया तथा अवैध पशु आश्रय स्थलों को ध्वस्त किया गया। इस जमीन पर बने कई छोटे-बड़े ढांचों को भी हटा दिया गया।

हाल के सप्ताहों में इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का यह दूसरा बड़ा अभियान है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मेहरम नगर में रक्षा भूमि के अन्य हिस्सों को फिर से कब्जे में लेने के लिए भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 23 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर

Asian Games में भारतीय Skeet टीमों का कमाल, पुरुष और महिला वर्ग में जीते कांस्य पदक