Modi ने आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का मतलब दुनिया को समझायाः Rajnath Singh

By नीरज कुमार दुबे | Jun 26, 2023

पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आये थे और आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुँचे। रक्षा मंत्री ने इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और बाद में अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह का भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और जम्मू के महापौर राजिंदर शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: 'POK भारत का हिस्सा था और रहेगा', राजनाथ बोले- अपना घर संभाले पाकिस्तान, आतंक पर हमने की चोट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शुरू की और पहली बार देश ही नहीं दुनिया ने जाना कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का मतलब क्या होता है। उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद की फंडिंग पर रोक लगाई, हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई पर रोक लगाई और आतंकवादियों के सफाए के साथ-साथ जो भूमिगत वर्कर्स का नेटवर्क यहां काम करता है उसे भी छिन्न-भिन्न करने का काम हो रहा है।

हम आपको बता दें कि अपने संबोधन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की गयी और सांगठनिक मामलों पर भी चर्चा की गयी।

प्रमुख खबरें

Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की

दलबदल पर आप का हमला, Pawan Khera बोले पार्टी BJP से दोगुनी बेशर्म

Top 10 Breaking News 5 October 2026 | 2020 Delhi Riots Case | Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Supreme Court ने Form 6 बदलावों पर Election Commission से मांगा जवाब