Defence Ministry ने FCAS लड़ाकू विमान कार्यक्रम से जुड़ने के प्रयास शुरू किए, समिति की रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

नयी दिल्ली, सात अगस्त संसद की एक समिति ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय ने फ्रांसीसी सरकार के नेतृत्व वाले छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम ‘फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम’ (एफसीएएस) से जुड़ने की दिशा में ‘‘प्रयास शुरू कर दिए हैं’’, और उसने मंत्रालय से ऐसे विमानों को शामिल करने का रोडमैप मांगा है। रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की शुक्रवार को संसद में प्रस्तुत रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि मंत्रालय आज की हवाई-केंद्रित आधुनिक लड़ाई में भारत की हवाई क्षमताओं को बढ़ाने के लिए छठी पीढ़ी के विमानों के विकास और खरीद की दिशा तय करे तथा ‘‘योजना बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए’’। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘समिति को बताया गया है कि छठी पीढ़ी के विमान पर दो समूह (कंसोर्टियम) काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IND vs JPN T20I: Umpire के फैसले पर विवाद, जानिए क्या है Reverse Hit का Wide Rule

Shashi Tharoor की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने India Sri Lanka रिश्तों पर रिपोर्ट को दी मंजूरी

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग

सुधारों और शासन पर PM Modi की अध्यक्षता में Union Ministers की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से