सिंगापुर को हराकर गत चैम्पियन भारत बैडमिंटन मिश्रित टीम फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

बर्मिंघम, 1 अगस्त। लक्ष्य सेन ने मौजूदा विश्व चैम्पियन लो कीन यू को हराया और भारत ने सिंगापुर को 3 . 0 से शिकस्त देकर राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहले मैच में योंग केइ टैरी ही और एंडू जुन कियान वेक को 21 . 11, 21 . 12 से हराकर भारत को बढत दिलाई। इसके बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने 19वीं रैंकिंग वाली जिया मिन यिओ को 21 . 11, 21 . 12 से मात दी। लो और कीन के बीच तीसरे मुकाबले पर सभी की नजरें थी। विश्व रैंकिंग में सेन 10वें और कीन नौवें स्थान पर हैं। सेन ने यह मुकाबला 21 . 18, 21 . 15 से जीता। जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा मुकाबला था। मुझे पता था कि कैसे खेलना है और मेरी रणनीति सही रही। मुझे खुशी है कि भारत फिर फाइनल में है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर