मौजूदा चैम्पियन स्वियातेक ने जीत से किया आगाज, सिन्नर को मिली कड़ी टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

पेरिस। गत फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक ने सोमवार को अपने अभियान को वही से शुरू किया जहां उन्होंने पिछले साल रोलां गैरों में खत्म किया था। उन्होंने अपने 20वें जन्मदिन का जश्न टेनिस सर्किट पर अपनी सबसे अच्छी दोस्त काजा जुवान को 6-0, 7-5 से हराकर मनाया। पोलैंड की पहली ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वियातेक के खेल में राफेल नडाल के खेल की झलक दिखी। उन्होंने पहले सेट में जुवान को कोई मौका नहीं दिया। विश्व रैंकिंग में 101वें स्थान पर काबिज स्लोवेनिया की खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे सेट में वापसी की लेकिन स्विताक ने आखिर में मैच अपने नाम कर लिया।

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही