NRC का बचाव करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, भारत कोई धर्मशाला नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

मधेपुरा (बिहार)। राष्ट्रीय नागरिक पंजी का बचाव करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोई ‘‘धर्मशाला नहीं है।’’ अभी तक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सिर्फ असम में प्रकाशित हुई है और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत देश के मूल नागरिकों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में शामिल किया जाता है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि ‘‘दुनिया के सभी हिस्सों से आने वाले लोगों का भारत में स्वागत होगा, अगर वे वैध पासपोर्ट और वीजा के साथ आएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम कोई धर्मशाला नहीं चला रहे हैं जहां कोई भी, कभी भी आ सकता है और जब तक चाहे रूक सकता है। दुनिया के सभी हिस्सों से लोगों को भारत आने की अनुमति होगी। किसी पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन उनके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए और उन्हें वीजा में तय समय से ज्यादा देश में नहीं रुकना चाहिए। अवैध आव्रजकों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई होनी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: NRC की कार्रवाई की गयी तो सबसे पहले CM योगी को प्रदेश छोड़ना पड़ेगा: अखिलेश

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा दूसरी बार हुआ है जब विपक्ष के वरिष्ठ नेता गांधी ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले उन्होंने सर्जिकल हमलों का सबूत मांग कर अपनी ही सेना का मजाक बनाया था।’’ आर्थिक नरमी के बारे में सवाल करने पर भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘यह सिर्फ कुछ ही सेक्टरों तक सीमित है। लेकिन उन्हें भी समय के साथ-साथ ठीक कर लिया जाएगा।’’ सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा, ‘‘जैसे चीनी और शक्कर में कोई फर्क नहीं है, वैसे ही बिहार में भाजपा और जद(यू) में भी कोई मतभेद नहीं है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘जैसे सूरज का पूरब से निकलना तय है, वैसे ही झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत भी पक्की है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह