रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से नशे की लत के खिलाफ लड़ने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोगों, खासकर युवाओं से एकजुट होने और नशे की लत के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने इसे देश की प्रगति की राह में एक बड़ी बाधा करार दिया। सिंह यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘एनसीसी कैडेट के साथ संवाद और मादक पदार्थों की लत के खिलाफ शपथ’ समारोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने संरक्षित वन भूमि में सड़क निर्माण पर रोक लगाई

उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल समाज में कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा