'हमलावरों को हम सागरतल से भी ढूंढ निकालेंगे', समुद्री जहाज पर हुए ड्रोन अटैक पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक

By अंकित सिंह | Dec 26, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरब सागर में व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो पर उस समय हमला करने वालों का पता लगाने की कसम खाई, जब वह न्यू मैंगलोर बंदरगाह की ओर जा रहा था। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह व्यापारी जहाज पर हमला करने वालों को 'समुद्र की गहराई से भी' ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में निगरानी बढ़ा दी है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समंदर की निगरानी बढ़ा दी है। जिन्होंने भी इस हमले को अंजाम दिया है, उन्हें हम सागरतल से भी ढूँढ निकालेंगे और उनके ख़िलाफ़ कठोर कारवाई की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई चाहता है विपक्ष, संसद में अमित शाह के बयान की भी मांग

भाजपा नेता ने कहा कि  मैं देश के सभी किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों से यह कहना चाहूँगा, कि आप सभी सम्मिलित रूप से, भारत की सुरक्षा एवं प्रगति के वाहक हैंI इसलिए आप जब भी अपना कर्म कर रहे होते हैं, तो उसे केवल काम निपटाने के तौर पर ही न करें। आप अपने कर्म को, राष्ट्र और समाज की बेहतरी को सामने रखकर करें। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं, कि युद्ध जो होता है वह सामान्यतः दो सेनाओं के बीच में होता है। एक सेना विजय हासिल करती है, और दूसरी सेना को पराजय का सामना करना पड़ता है। लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि युद्ध सिर्फ सेनाओं के बीच में नहीं होता, बल्कि युद्ध दो राष्ट्रों के बीच में होता है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka के अनोझन शिवरासा को राहत, Saudi Arabia में Facebook कमेंट पर मिली मौत की सजा पलट दी

PM Narendra Modi के नेतृत्व के 25 साल पूरे होने पर Delhi Cabinet ने जताया आभार

Hardoi में पूनम डेयरी पर प्रशासन की छापेमारी, 38 हजार लीटर दूध पकड़ा

उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी