रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य कमान के मुख्यालय का किया दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मध्य कमान के मुख्यालय गये। राजनाथ 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर भी गये और स्मृतिका पर शहीदों को पुष्प अर्पित किये। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सिंह को मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण ने परिचालनगत एवं प्रशासनिक मसलों से अवगत कराया।विज्ञप्ति में कहा गया कि रक्षा मंत्री ने जवानों और पूर्व सैनिकों के कल्याण और प्रशासन को लेकर मध्य कमान के प्रयासों की सराहना की।

राजनाथ को रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी गयी।बाद में वह  बड़ा खाना  में सैनिकों के साथ शामिल हुए। वहां उन्होंने लखनऊ में तैनात जवानों से खुलकर बातचीत की।

प्रमुख खबरें

सबसे युवा डेब्यूटांट Vaibhav Sooryavanshi के लिए अलग ड्रेसिंग रूम क्यों? जानें ICC का खास नियम

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर