Yoga Day 2023: आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के साथ योग करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By अंकित सिंह | Jun 20, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग करने के लिए भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना कल्याण संघ के अध्यक्ष कला हरि कुमार और भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि अग्निवीरों सहित सशस्त्र बल के जवान भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। आईएनएस विक्रांत भारत के विमानवाहक पोतों के बेड़े में नवीनतम जोड़ है।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Nehru Memorial को लेकर बवाल क्यों, कर्नाटक में तुष्टिकरण की राह पर कांग्रेस!

अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को पूरी दुनिया में पहुंचाया। पूरी दुनिया ने योग अपनाया है और योग दिवस 21 जून को 170 देशों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरातन अनुसंधानों में सिद्ध हुआ है कि अगर हम नियमित योग करें तो हमें दवाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी। नरेन्द्रभाई ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदल दिया और लोगों को इस तरह की जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस विधा ने अनेक लोगों के जीवन को बदल दिया है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप