रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से करेंगे ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न साढ़े तीन बजे होगा। सिंह ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का निर्माण किया जाएगा जो रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी होगा।”

इसे भी पढ़ें: PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पेश करेंगे आत्मनिर्भर भारत के लिए नई रूपरेखा: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में चंपारण की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर नया भारत बनाने की घोषणा की थी। सिंह ने कहा, “अब प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब हम नए भारत की नींव रखेंगे तब वो आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण होगा।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम