द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर फोकस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका और जर्मनी के समकक्षों संग करेंगे बैठक

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

रक्षा मंत्रालय के अनुसार राजनाथ सिंह अगले सप्ताह अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन और जर्मन संघीय रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ बैठक करेंगे। राजनाथ सिंह 5 जून को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ बैठक करेंगे। वह 4 जून से भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। राजनाथ सिंह 6 जून को जर्मन संघीय रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ बातचीत करेंगे, जो चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। दोनों बैठकों के दौरान औद्योगिक सहयोग पर फोकस के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: नागपुर AIIMS को मिली NABH से मान्यता, देश का बना पहला अस्पताल, PM Modi ने दी बधाई

लॉयड ऑस्टिन दो दिवसीय दौरे पर चार जून को सिंगापुर से भारत आएंगे। यह अमेरिकी रक्षा मंत्री की भारत की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले, रक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑस्टिन ने मार्च 2021 में भारत का दौरा किया था। अमेरिकी रक्षा सचिव अपने चार देशों के दौरे के तहत भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली जाएंगे। जून में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा को देखते हुए यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर