रक्षा मंत्रालय ने कहा, लखनऊ में होगा अगला डिफेंस एक्सपो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि भारत की विशाल रक्षा प्रदर्शनी-डिफेंस एक्सपो का अगला आयोजन 2020 में लखनऊ में होगा जिसमें बड़ी वैश्विक और घरेलू सैन्य कंपनियां भागीदारी करेंगी। लखनऊ में ‘डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन पहली बार होगा जिसमें कई अग्रणी देशों के प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ‘डिफेंस एक्सपो’ का विषय ‘भारत: उभरता रक्षा विनिर्माण केंद्र’ होगा। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का दावा, अच्छे दिन आ गए हैं और देश बदल गया है

मंत्रालय ने कहा कि 11वीं द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो इंडिया 2020’ का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। पिछला ‘डिफेंस एक्सपो’ अप्रैल 2018 में चेन्नई के नजदीक तिरुविदंतई में हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन अगले साल फरवरी से अप्रैल के बीच होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में