Dehradun में फर्जी पेमेंट दिखाकर Hero का नया स्कूटर उड़ाने वाला आरोपी अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में दुपहिया वाहन कंपनी ‘हीरो मोटोकॉर्प’ के शोरूम से नया स्कूटर ठगकर ले जाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलजीत सिंह सेठी नशे और जुए की लत का शिकार है, जिसके चलते उसने स्कूटर की ठगी की।

पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर सेठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-318(4)/316(2) (धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। उसने बताया कि जांच के दौरान ठगी की घटनाओं में पूर्व में जेल गए आरोपियों के विवरण के साथ-साथ घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए, जिसके आधार पर सेठी की पहचान आरोपी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रविवार को कुआंवाला में रिवर वैली के पास पुलिस जांच के दौरान सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि सेठी के कब्जे से ठगा गया स्कूटर और उससे संबंधित दस्तावेज भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे और जुए की लत के कारण उसने अपना मकान बेच दिया है और फिलहाल मोती बाजार में अपने चाचा के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लोगों को बातों में फंसाकर उनके साथ ठगी करता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ देहरादून जिले के विभिन्न थानों में ठगी, धोखाधड़ी, धमकी देने और अन्य आपराधिक घटनाओं के सिलसिले में चार मुकदमे दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Russia Missile Attack: सहयोगी देशों से नहीं मिली हमले की खुफिया जानकारी, बोले Volodymyr Zelenskyy

यदि गलती से यूपीआई भुगतान किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी या बैंक खाते में हो गया तो ऐसे वापस पाएं अपने भुगतान

Jailer 2 Box Office Report | जेलर 2 ने तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, रणबाली, दृश्यम 3 और अन्य फिल्मों का शानदार प्रदर्शन

सर्दी-जुकाम के मौसम में बनाएं ये Garlic Coriander Soup, मिनटों में होगा तैयार