By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में कैनाल रोड पर एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल और स्कूटर पर बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि ब्रेक नहीं लगने के कारण कार सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।