Delhi: सुरक्षा को लेकर बन गया नया प्लान, घुसपैठियों की आने वाली है आफत, पुलिस को दिए गए ये निर्देश

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस आयुक्त और कानून व्यवस्था एवं समन्वय पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश में प्रवेश करने, उनके दस्तावेज बनवाने और उन्हें यहां रहने की सुविधा देने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि अमित शाह ने कहा, दिल्ली में अंतरराज्यीय गिरोहों को निर्मम तरीके से खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डीसीपी स्तर के अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर जनसुनवाई शिविर लगाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। दिल्ली पुलिस को उन स्थानों की पहचान करनी चाहिए जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है और दिल्ली पुलिस आयुक्त और मुख्य सचिव को बैठक करके इसका त्वरित समाधान निकालना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके। 

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Delhi Law & Order Situation पर की बैठक, CM Rekha Gupta, Ashish Sood और पुलिस कमिश्नर रहे मौजूद

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार को जल-जमाव वाले स्थानों की पहचान करके जल-जमाव से निपटने के लिए 'मानसून एक्शन प्लान' तैयार करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली में निर्माण से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के त्वरित निपटान के लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि इन मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत