दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रति घंटे आंकड़े उपलब्ध कराने वाले ‘समीर ऐप’ के अनुसार, सुबह नौ बजे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस साल नवंबर पिछले पांच साल में सबसे गर्म रहा। पूरे माह दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान 13 डिग्री से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह, औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। ऐसे में 2019 के बाद से इस साल नवंबर सबसे गर्म रहा।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान