Delhi AQI 278 दर्ज, गिरते पारे के बीच हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही जबकि राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग पर न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री कम रहा जबकि पालम मौसम केंद्र में यह 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

अन्य मौसम केंद्रों में लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, रिज केंद्र में यह 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। पांचों मौसम केंद्रों में से अयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ा। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया। दिल्ली के 57 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से 25 में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सुबह 9:05 बजे डीटीयू केंद्र में सबसे अधिक एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

प्रमुख खबरें

शेख हसीना ने ये क्या कर दिया? बांग्लादेश में अचानक कैसे हुए 85 धमाके

Rajasthan में BJP का सफाया, Panchayat Chunav के नतीजों के बाद कांग्रेस ने CM Bhajanlal Sharma का इस्तीफा मांगा

Supreme Court के आदेश को लागू न किया जाए, Deepam विवाद पर बोले VCK प्रमुख

DM वोटबैंक को मजबूत करने की तैयारी! मायावती के पुराने गढ़ में पहुंचे ओवैसी, चंद्रशेखर आजाद को बनाया CM फेस