Delhi AQI 233 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से कम है। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

प्रमुख खबरें

अमित शाह ने Police बलों से 2029 तक देश को Drug Free बनाने का किया आह्वान

SBI Cyber Attack | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर बड़ा साइबर हमला, 3,897 ग्राहकों का गोपनीय डेटा डार्क वेब पर लीक

गले की खराश और जुकाम से बचाव के लिए Health Experts ने बताए जरूरी नियम

आज के दिन Subhash Chandra Bose ने 1943 में बनाई थी आजाद हिंद की प्रांतीय सरकार