दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम की श्रेणी में रही, अगले दो दिन में सुधार की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ की श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण आने वाले दो दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

इसके मुताबिक, स्थानीय शुष्क मौसम, पश्चिमी हवाओं और स्थानीय धूल उत्सर्जन के कारण पीएम10 के स्तर में इजाफा होगा। इसने कहा कि तेज हवाओं के साथ राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र सें आने वाले अतिरिक्त धूल कणों के कारण भी पीएम10 के स्तर में वृद्धि हो रही है।

वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पंजाब के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को खेतों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई और ऐसे 1,288 मामले देखे गए। पंजाब में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले 1111, हरियाणा में 140, मध्य प्रदेश में 29, राजस्थान में पांच और उत्तर प्रदेश में तीन मामले सामने आए। इस बीच, सफर ने कहा कि हवा की दिशा और तेजी से फैलाव के कारण पराली जलाने का प्रभाव बेहद कम रहा।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation