दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में रही और समग्र एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) थोड़ा बढ़कर 251 हो गया जो एक दिन पहले 218 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में आठ केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि अन्य पर यह ‘खराब’ रहा। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, वजीरपुर में सबसे अधिक 333 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha जाने से पहले RJD पर Nitish Kumar का बड़ा हमला, पूछा - महिलाओं के लिए क्या किया?

Kalashtami Astro Tips: सिर्फ एक उपाय से दूर होगा हर नजर दोष, काल भैरव की कृपा से बदलेगी किस्मत

Rahul Gandhi ने कभी घुटने नहीं टेके, Speaker के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं Priyanka Gandhi

कुछ अच्छा सवाल कीजिए.., कीर्ति आजाद के बयान पर आया Ishan Kishan का रिएक्शन- Video