विजय दशमी पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

नयी दिल्ली। विजय दशमी पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी। हालांकि, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ से ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहने का पूर्वानुमान लगाया था। आईआईटीएम के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पांच अक्टूबर को तापमान, हवा की गति और पराली जलाने से हुए उत्सर्जन जैसे मापदंडों में कोई खास बदलाव नहीं देखा था, ऐसे में ‘हाइपरलोकल’ उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई होगी।

जीआरएपी में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरण हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 201 से 300 के बीच यानी ‘खराब’ श्रेणी में होने पर प्रथम चरण लागू किया जाता है। वहीं, एक्यूआई के 301 से 400 के बीच यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में होने पर दूसरा चरण,401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में होने पर तीसरा चरण और 450 से अधिक यानी ‘अत्यधिक गंभीर’ श्रेणी में होने पर चौथा चरण लागू किया जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा बुधवार शाम करीब चार बजे जारी किए गए ‘24 घंटे के एक्यूआई बुलेटिन’ के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 211 यानी ‘खराब’ श्रेणी में रही थी, जो एक दिन पहले मंगलवार को 150 दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 248, फरीदाबाद 196, ग्रेटर नोएडा में 234, गुरुग्राम में 238 और नोएडा में 215 था। आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हवा की अनुकूल दिशा और गति के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 179 एक्यूआई के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली के लिए आईआईटीएम की प्रारंभिक वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले छह दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के काफी हद तक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी