Delhi: Arvind Kejriwal का बड़ा दिवाली गिफ्ट, MCD के 5000 सफाई कर्मचारी होंगे स्थायी

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 5000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी पदों की पेशकश की जाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन 5000 का कई तरह से शोषण किया गया। अपने फैसले की घोषणा करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम कच्चे कर्मचारियों की इस व्यवस्था को खत्म करेंगे। जब नगर निगम में बीजेपी की सरकार थी तो बहुत भ्रष्टाचार था। अब सब कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना शुरू हो गया है। दिवाली के मौके पर यह बड़ी घोषणा है।

इसे भी पढ़ें: SC द्वारा सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा

संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के 15 साल में सिर्फ़ 2 ही तरह की खबरें आती थी -भ्रष्टाचार और कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिली। MCD में AAP सरकार बनने के बाद समय पर सैलरी मिलती है और सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर