दिल्ली विधानसभा समिति ने दंगों के संबंध में फेसबुक इंडिया को समन भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने फेसबुक इंडिया से पिछले साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को लेकर दो नवंबर को अपने एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को उसके समक्ष पेश करने के लिये कहा है। बयान में कहा गया है कि चूंकि फेसबुक के दिल्ली में लाखों उपभोक्ता हैं, इसलिए उसे उच्चतम न्यायालय के आठ जुलाई, 2021 के अनुसार सम्मन जारी किया गया है। न्यायालय ने कहा था कि समिति के पास सदस्यों और गैर-सदस्यों को अपने सामने पेश होनेका निर्देश देने की शक्ति है।

इसे भी पढ़ें: संप्रग सरकार के खिलाफ साजिश में ‘मुख्य कठपुतली’ थे विनोद राय, देश से माफी मांगें: कांग्रेस

बयान में कहा गया है कि समिति असामंजस्य पैदाकरने और शांति को प्रभावित कर सकने वाले झूठे तथा दुर्भावनापूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करना चाहती है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 23 से 26 फरवरी, 2020 के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। मृतकों में अधिकांश मुस्लिम थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत