स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली विधानसभा के आम जनता के लिए खुलने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक विशेष पहल के तहत, दिल्ली विधानसभा को 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए खोल जा सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुराने सचिवालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक विधानसभा भवन में आम लोग जा सकेंगे और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस बैंड भी कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तुति देगा।

अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अक्सर इस इमारत को एक विरासत स्थल के रूप में विकसित करने और इसकी विरासत को देखने के लिए आम लोगों को प्रवेश की अनुमति देने की बात करते रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal से किसानों को खतरा? Minister Shivraj Singh Chauhan बोले- विपक्ष का झूठ, सब सुरक्षित

IPL 2026: Rajasthan Royals का बड़ा दांव, युवा Riyan Parag को सौंपी Team की कमान

Valentines Day पर प्रेमानंद महाराज का मंत्र, पार्टनर को दें ये Special Gift

धूल चेहरे पर थी, मैं आईना साफ करता रहा... CM Yogi का समाजवादी पार्टी पर तंज