Delhi के बवाना में झगड़े के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

दिल्ली के बवाना इलाके में झगड़े के बाद 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बवाना में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को ब्रृजेश उर्फ बाली (18) चाकू लगने से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि उसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद आरोपी फरदीन उर्फ आकाश (18) को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि पहले ब्रृजेश और फरदीन के बीच किसी बात को लेकर बवाना में जेजे कॉलोनी के ई ब्लॉक में झगड़ा हुआ था और इस दौरान चाकू से हमले में वह जख्मी हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हत्या के मकसद का पता लगाने, घटनाओं का पूरा क्रम स्थापित करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Jaipal Malviya ने निशानेबाजी में भारत को दिलाया 2028 Olympic का पहला कोटा

बदलते मौसम में सीने की जकड़न और खांसी दूर करेगा यह आसान घरेलू नुस्खा

Chhath Puja से पहले Bihar के पेंशनर्स को मिला तोहफा, DBT से खातों में पहुंचे 1205 करोड़ रुपये

MP के Anuj Shrivatri बने भारत के 100वें Grandmaster, PM Modi ने X पर दी बधाई