दिल्ली ने ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के शानदार इस्तेमाल से मणिपुर को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के विकल्प का शानदार इस्तेमाल करते हुए मंगलवार को यहां ग्रुप बी मैच में मणिपुर को 71 रन से हराया। सलामी बल्लेबाज हितेन दलाल ने 27 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने सात विकेट पर 167 रन बनाये। टीम ने इसके बाद दलाल की जगह ऑफ स्पिनर ऋतिक शोकीन को मैदान में उतारा जिन्होंने तीन ओवर के स्पैल में दो विकेट लिये जिससे मणिपुर की पारी 96 रन पर सिमट गयी।

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दमदार बल्लेबाजी करने वाले आयुष बडोनी ने 15 गेंदों में 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हिम्मत सिंह ने सात गेंदों में छह चौके जड़ नाबाद 25 रन बनाये। भारत के लिए 100 टेस्ट खेल चुके इशांत शर्मा और नवदीप सैनी की मौजूदगी में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये। इशांत ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। दिल्ली की टीम पिछले सत्र में तीनों घरेलू टूर्नामेंटों के नॉकआउट चरण में पहुंचने में विफल रही थी।

टीम इस बार हालांकि नये कप्तान नितीश राणा और मुख्य कोच अभय शर्मा की देख रेख में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। इस बार भी उनके लिए चीजें हालांकि आसान नहीं होगी क्योंकि ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश और पंजाब की मजबूत टीमें हैं। ग्रुप बी के अन्य मैचों में गोवा ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराया जबकि उत्तर प्रदेश ने वीजेडी प्रणाली से पुडुचेरी को 10 विकेट से शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें